बागा बीच घूमने की जानकारी – Baga Beach Goa Information

 बागा बीच भारत के गोवा राज्य के उत्तरी क्षेत्र में पणजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर  कैलंगुट समुद्र तट के करीब स्थित हैं। बागा बीच गोवा के लोकप्रिय समुद्री तटों में से एक हैं। बागा बीच का नाम बागा क्रीक के नाम पर रखा गया है, जोकि अरब सागर में बहती है। बागा बीच अपने डिजाइनर स्टोर्स के आलावा अपने स्ट्रीट साइड बाजारों के लिए भी प्रसिद्ध है। शाम के वक्त समुद्री भोजन के साथ-साथ कुछ देर रात का संगीत भी यहां का अतिप्रिय अनुभव प्रदान करता हैं। गोवा के बागा बीच पर आकर आपके पैरो की थकान भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और आपके पर्श के पैसे खत्म हो जायेंगे लेकिन यहां खरीददारी करने से आपका मन नही भरेगा। वाटर स्पोर्ट गोवा आने वाले पर्यटकों के बीच अधिक लौकप्रिय हैं।

 

1. बागा बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Baga Beach

बागा समुद्र तट बहुत अच्छी तरह से साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों के बीच जाना जाता है और कई मनोरंजक गतिविधियों से भरपूर है। यहाँ कुछ सबसे अच्छे काम हैं जो आप बागा बीच पर कर सकतें है

सुबह-सुबह समुद्र तट के किनारें शांत वातावरण में घूम सकते हैं, यहां के टिटो लेन 2 और एबीएस योग रिट्रीट सेंटर में कसरत कर सकते हैं, योग और ध्यान सत्र में भी भाग ले सकते हैं, अरोमा थाई डे स्पा में आराम कर सकते हैं यहां सिर, गर्दन, कंधे, पैर और पूरे शरीर की मालिश का आनंद ले सकते हैं, समुद्री लहरों पर स्टंट करने अनुभव भी ले सकते हैं, बागा बीच साहसिक क्रियाओं के लिए एक उचित स्थान हैं।

बागा बीच पर पूरे दिन आप समुद्री तट के किनारे आराम कर सकते हैं और शाम को पार्टी कर सकते हैं। टैरो शॉप्स, टैटू पार्लर, पामिस्ट्री शॉप्स, सन डेक्स और कुछ शानदार शैक एक लाइन में हैं। यदि आप पार्टी के शौकीन नही हैं या नव-युवाओं से अलग थलग ही है तो आपके लिए भी यहां अनेक प्रकार की सुविधा और बहुत कुछ करने के लिए हैं। यदि आप अपनी छुट्टियों का आनंद उठाना चाहते हैं तो गोवा का बागा बीच आपकी सबसे अच्छी पसंद हो सकती हैं।

2. बागा बीच नाइटलाइफ – Bagha Beach Nightlife

बागा बीच पर आने वाले पर्यटकों लिए की नाइटलाइफ सबसे ज्यादा आकर्षित करता हैं और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए उत्साहित करने में अहम भूमिका निभाता हैं। नाइटलाइफ से बागा बीच की एक अनोखी पहचान भी बनाती हैं।

कैफे माम्बोस – गोवा शहर कैफे मेम्बोस का पर्याय है। यह हाउस म्यूजिक और आउटलेट डिस्को के वेरिएंट को बजाता है। आप रात के समय यहां डांस कर सकते हैं। यहां कुछ व्यक्तियों के लिए प्रवेश शुल्क 1500 रूपये प्रति व्यक्ति हैं और एकल पुरुषों के लिए 2,000 रूपये प्रति व्यक्ति लगता हैं। हालांकि यह परिवर्तनशील हैं।

 

टिटो क्लब – टिटो क्लब इलेक्ट्रॉनिक और भारतीय बॉलीवुड संगीत का पर्याय है। यहां कुछ बेहतरीन कॉस्ट्यूम पार्टियों का भी आयोजन देखने को मिलता हैं। टिटो क्लब रात के 9:30 बजे से सुबह के 3 बजे तक खुला रहता है।

इनके अलावा भी गोवा बहुत सारे नाईट क्लब हैं जहां आप जाकर एन्जॉय कर सकते हैं।

3. बागा बीच में वाटर स्पोर्ट्स – Baga Beach Water Sports

यदि आप पानी के खेल के प्रति विशेष रूप से रूचि रखते हैं और इसमें उतरने का साहस करते हैं तो बागा बीच का सुन्दर आकर्षण आप के लिए ही हैं। बागा बीच के अलावा आपको ऐसा आनंद कही ओर नही मिलेगा। यहां पानी में विभिन्न प्रकार के खेलो का आनंद आप उठा सकते हैं। यहां की गतिविधियों में आप आसन तरीके से शुरू करते हुए चुनौतीपूर्ण गतिविधियों के लिए अपना रास्ता बना सकते हैं। यदि आप बागा बीच के खूबसूरत दृश्यों का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप बनाना बोट राइड, वॉटर स्कूटर, बम्पर नावों, जेट स्की, डॉल्फिन परिभ्रमण और पैरासेलिंग की सवारी जरूर करे। इसके बाद बागा नदी के नजदीक लैगून का आनंद लें। बागा बीच पर अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता हैं जैसे- सिंगल और डबल कयाकिंग, बॉडी बोर्डिंग, पैडल बोर्डिंग, स्पीड बोट राइड्स, सर्फ बोर्ड और वेकबोर्डिंग शामिल हैं।