बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी हिंद महासागर का उत्तरपूर्वी भाग है, जो भारत के पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में, उत्तर में बांग्लादेश से और पूर्व में म्यांमार और भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से घिरा है। इसकी दक्षिणी सीमा संगमन कांडा, श्रीलंका और सुमात्रा, इंडोनेशिया के उत्तर पश्चिमी बिंदु के बीच एक रेखा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा जल क्षेत्र है जिसे खाड़ी कहा जाता है। दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में बंगाल की खाड़ी पर निर्भर देश हैं। ब्रिटिश भारत के अस्तित्व के दौरान, इसे ऐतिहासिक बंगाल क्षेत्र के नाम पर बंगाल की खाड़ी के रूप में नामित किया गया था। उस समय, कोलकाता का बंदरगाह भारत में क्राउन शासन के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता था। 

कॉक्स बाजार, दुनिया का सबसे लंबा समुद्री समुद्र तट और सुंदरबन, सबसे बड़ा मैंग्रोव वन और बंगाल टाइगर का प्राकृतिक आवास, खाड़ी के किनारे स्थित हैं।

बंगाल की खाड़ी 2,600,000 वर्ग किलोमीटर (1,000,000 वर्ग मील) के क्षेत्र में फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी में कई बड़ी नदियाँ बहती हैं: गंगा-हुगली, पद्मा, ब्रह्मपुत्र-यमुना, बराक-सूरमा-मेघना, इरावदी, गोदावरी, महानदी, ब्राह्मणी, बैतरणी, कृष्णा और कावेरी।

महत्वपूर्ण बंदरगाहों में कृष्णापट्टनम, चेन्नई, एन्नोर, चटगांव, कोलंबो, कोलकाता-हल्दिया, मोंगला, पारादीप, पोर्ट ब्लेयर, मातरबारी, थूथुकुडी, विशाखापत्तनम और धामरा शामिल हैं। छोटे बंदरगाहों में गोपालपुर बंदरगाह, काकीनाडा और पायरा हैं। पूर्व में बर्मा स्थित केप नेग्राइस (16°03'उ.) से आरंभ होती एक रेखा जो अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के बड़े द्वीपों से इस प्रकार निकलती है,

 कि द्वीपों के बीच के सभी जलस्थान रेखा के पूर्व में आयें एवं बंगाल की खाड़ी से बाहर गिने जायें, लिटिल अंडमान (10°48'उ. 92°24'पू.) स्थित एक बिन्दु तक जाती हो से सीमित होकर अंडमान सागर की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के साथ ओएद्जॉन्ग राजा (5°32′N 95°12′E) नामक सुमात्रा के एक स्थान से पोएलो ब्रास  तक सीमित हो तथा दूसरी ओर निकोबार द्वीपसमूह के पश्चिमी द्वीपों से होते हुए लिटिल अंडमान द्वीप स्थित सैण्डी प्वाइण्ट तक, इस प्रकार कि सभी संकरे जलस्थान बर्मा-सागर से जुड़े रहें जाती है।

भारतीय उपमहाद्वीप की बहुत सी प्रसिद्ध एवं बड़ी नदियाँ पश्चिम से पूर्ववत बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में सागर-संगम पाती हैं। गंगा इनमें से उत्तरतम नदी है। इसकी प्रमुख धारा भारत से बांग्लादेश में प्रवेश कर पद्मा नदी नाम से निकलकर वहीं मेघना नदी से मिल जाती है। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र पूर्व से पश्चिमी ओर बहकर भारत के असम से बांग्लादेश में प्रवेश करती है 

और दक्षिणावर्ती होकर जमुना नदी कहलाती है। जमुना पद्मा से मिलती है और पद्मा मेघना नदी से मिलती है। इसके बाद ये अन्ततः बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। वहां गंगा, ब्रह्मपुत्र एवं मेघना विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन बनाती हैं जो आंशिक रूप से भारत के पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश (पूर्व नाम पूर्वी बंगाल) में आता है। इस मुहाने पर मैन्ग्रोव के घने जंग क्षेत्र हैं। ब्रह्मपुत्र 2,948 कि॰मी॰ (1,832 मील) लम्बी विश्व की २८वीं बड़ी नदी है। इसका उद्गम तिब्बत में है। गंगा नदी की एक अन्य धारा भारत में पश्चिम बंगाल में ही अलग होकर हुगली नां से कोलकाता शहर से होकर बंगाल की खाड़ी के भारतीय भाग में ही गिरती है।बंगाल के दक्षिण में, महानदी, गोदावरी, कृष्णा नदी एवं कावेरी नदियाँ भारतीय उपमहाद्वीप में पश्चिम से पूर्वाभिमुख बहने वाली और बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली प्रमुख नदियां हैं। 

 इनके अलावा कई छोटी नदियाम सीधे ही इस खाड़ी में भी गिरती हैं, जिनमें से लघुतम नदी 64 कि॰मी॰ (40 मील) लम्बी कोउम नदी है


बर्मा की इरावती नदी भी इस खाड़ी के एक भाग, अंडमान सागर में ही गिरती है जिसके मुहाने पर एक समय घने मैन्ग्रोव जंगल हुआ करते थे। विश्व के सबसे बड़े बंदरगाहों में से कुछेक— चटगांव बांग्लादेश में, तथा चेन्नई बंदरगाह भारत में— इसी खाड़ी में स्थित हैं। इनके अलावा अन्य बड़े बंदरगाह नगरों में मोंगला, कलकत्ता (पश्चिम बंगाल एवं भारत की पूर्व राजधानी) तथा यंगून, बर्मा का सबसे बड़ा शहर एवं पूर्व राजधानी, आते हैं। अन्य भारतीय बंदरगाहों में काकीनाडा, पॉण्डीचेरी, पारादीप एवं विशाखापट्टनम भी हैं।