मालदीव घूमने के लिए जाने की पूरी जानकारी

यदि आप भी अपनी फैमली, फ्रेंड्स के साथ वेकेशन पर जाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन सर्च कर रहे है। तो आपको अपनी ट्रिप के लिए एक बार मालदीव के बारे में सोचना चाहिए। मालदीव्स टूरिस्ट के बीच लोकिप्रय डेस्टिनशंस में से एक हैं। यहां 105 से अधिक आइलैंड रिसॉर्ट्स हैं।  यह द्वीपों का देश है। मालदीव, श्रीलंका के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित बेदाग समुद्र तटों का एक उष्णकटिबंधीय आश्रय स्थल है। स्कुवा डाइविंग जैसी वाटर स्पोर्ट्स अट्रेक्टिव एक्टिविटीज के लिए फेमस मालदीव का नीला पानी विविध समुद्री जीवन और रेतीले समुद्र तटो के लिए भी प्रसिद्ध है। जिससे यह वाटर स्पोर्ट्स लवर्स के लिए पॉपुलर डेस्टिनेशन बन जाती है।

क्यों जाएं मालदीव्स
सफेद रंग के बीच, लग्जरी रिसॉर्ट्स के लिए मालदीव्स जाएं। यहां 1190 कोरल आईलैंड हैं जो यहां आने वाले पर्यटकों को बार-बार यहां खींच लाते हैं।  जहां तक किसी विदेशी पर्यटन स्थल की बात है तो मालदीव्स के लिए वीजा आसानी से मिल जाता है। वेकेशन प्लान करने के बाद आप वीजा के लिए एप्लाई कर दें।

 

मालदीव पर बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस
माले

दुनिया की सबसे छोटी राष्ट्रीय राजधानी में से एक, माले अपनी प्राचीन मस्जिद और रंगीन इमारतों के लिए जाना जाता है।आज माले अपनी खूबसूरती की वजह से हनीमून कपल्स और वाटर स्पोर्ट्स लवर्स के बीच पसंदीदा जगहों में से एक बन गया है। फ़िरोज़ा पानी से घिरा हुआ यह खूबसूरत द्वीप मालदीव में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक है। जब भी आप मालद्वीप आयेगा तो आप माले की सडको पर टहल सकते है साथ ही यहाँ शॉप्स में शोपिंग भी कर सकते है।
बनाना रीफ
बनाना रीफ स्कुवा डाइविंग के लिए मालदीव की सबसे अच्छी जगहें में से एक है। बनाना रीफ में शार्क, बाराकुडा और ग्रुपर्स भी रहते हैं, जिससे बनाना रीफ दुनिया के सबसे लोकप्रिय डाइविंग स्पॉट में से एक है।
नेशनल म्यूजियम मालदीव 
मालदीव का राष्ट्रीय संग्रहालय एक प्राचीन इमारत है जिसमें कलाकृतियों का एक सुव्यवस्थित संग्रह है, जो इस द्वीपसमूह की असामान्य ऐतिहासिक घटनाओं का पता लगाने में मदद करता है। पूर्व राजाओं और रानियों के विभिन्न परिधानों और आभूषणों, कपड़े और कागज की पांडुलिपियों, और मानवशास्त्रीय वस्तुओं से लेकर हथियारों और कवच तक, आपको यहां सब कुछ देखने के लिए मिल जाएगा।
चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज 
सिनामाले ब्रिज के रूप में जाना जाने वाला, चाइना मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज, माले शहर को हुलहुले द्वीप से जोड़ने वाला 2 किलोमीटर का लंबा पुल है। इस लोकप्रिय पुल का निर्माण चीन और मालदीव के बीच के बंधन को मजबूत करने के लिए किया गया था। यह परियोजना 2014 में शुरू की गई थी और जुलाई 2018 में पूरी हो गई है।
माफ़ुशी आइलैंड, मालदीव
मालदीव के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में शामिल माफ़ुशी आइलैंड, उन स्थानीय मालदीवियन द्वीपों में से एक है जहाँ पर्यटक और स्थानीय लोग शहरों की हल चल से दूर अपने फैमली, फ्रेंड्स या फिर अपने कपल के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जाते है।

 

किस मौसम में जाएं
सर्दियों के मौसम में मालदीव्स जाना सबसे बेहतर है।  यहां जाने के लिएए आप एयर इंडिया, गो एयर, इंडिगो की फ्लाइट्स ले सकते हैं। दिल्ली और मुंबई से ये सीधी यात्रा होगी। दिसंबर से अप्रैल तक यहां का मौसम सबसे अच्छा होता है।  इस दौरान यहां औसतन तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस समय में बारिश नहीं होती और उमस भी काफी कम होती है।

 

मालदीव जाने का खर्चा और डेली बजट
मालदीव एक लक्जरी डेस्टिनेशन है, इसलिए यहां तक कि एक बजट यात्रा पर भी आपको भोजन और गतिविधियों के लिए लगभग 3000( MVR) खर्च करना होगा, जबकि एक दिन की लक्जरी यात्रा के लिए परिवहन, होटल्स, खाना और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए आपको लगभग एमवीआर 7000 – 8000 ( MVR) देने होगे।