दमन और दीव में ये हैं बेस्ट लोकेशंस, दिल को सुकून देगी यहां की खूबसूरती

अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और प्राकृतिक सुंदरता, आराम और शांति के अलावा कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो दमन और दीव आपके घूमने के लिए सबसे बेस्ट लोकेश है। इन दो भारतीय राज्यों में कई ऐसी प्यारी जगहें हैं जिनका दीदार कर आप वहीं बसने का मन बना लेंगे।


फोर्ट जीरोम 
दमनगंगा के उत्तरी तट पर स्थित इस किले का नाम सेंट जेरोम के सम्मान में रखा गया था।  इस किले की सबसे खास बात है यहां मौजूद our lady of the sea की चर्च जो पुर्तगाली दौर के आर्किटेक्चर को दर्शाती है।  इसके अलावा यहां पर पुर्तगालियों की लड़ाई की याद दिलाता कब्रिस्तान भी है। यदि आप पुर्तगाली युग की वास्तुकला देखना चाहते हैं,  तो यह जगह आपके लिए है।

 

जंपोर बीच 
जंपोर बीच दमन के सबसे आश्चर्यजनक समुद्र तटों में से एक है। यह मोती दमन के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। यह समुद्र तट तैराकों के बीच लोकप्रिय है। यहाँ का वातावरण वास्तव में शांत और अच्छा है, और यह आपको बहुत अधिक सुकून प्रदान करेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं है। यहां छिपते सूरज का नजारा बेहद शानदार होता है।

 

देवका बीच 
दमन में देवका बीच भी बेहद लोकप्रिय है। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय यह समुद्र तट शाम की सैर और अकेले समय बिताने के लिए  एकदम बढ़िया है। यह एक मनोरंजन पार्क के समान है। उबड़-खाबड़ इलाके के कारण यहां तैराकी या किसी अन्य प्रकार के पानी के खेल की अनुमति नहीं है।


नागोआ बीच 
दमन और दीव की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला यह बीच भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां कम भीड़ रहती है,और बीच का नीला और एकदम साफ पानी आपको एक अलग तरह का थ्रिल और सुकून दे जाता है। यदि आप दमन और दीव में किसी समुद्र तट की यात्रा करना चाहते हैं, तो नागोआ समुद्र तट अवश्य देखें।

 

मीरासोल लेक गार्डन
इस गार्डन को Kadaiya Lake Garden भी कहा जाता है। गार्डनऔर बोट राइड के अलावा यह बहुत सी और  मनोरजंन की चीज़े है। 


लाइटहाउस
दमनगंगा नदी के तट पर स्थित लाइटहाउस भी देखने लायक है। इसे दमन का सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है।

 

इसके अलावा, दमन और दीव में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाया जा सकता है। इनमें दमनगंगा, Our Lady of Rosary Chapel, हिल्सा अक्वेरियम, Kachigam Water Tank, हाथी पार्क, ब्रिज साइड गार्डन और बॉम जीसस की चर्च। इसलिए, यदि आप इस बार दमन और दीव जाने की योजना बना रहे हैं, तो एक पूरी लिस्ट बना ले और कई छुट्टियां लें क्योंकि यहां घूमने के लिए इतने सारे स्थान हैं कि छुट्टियां कम पड़ जाएंगी।