औली, भारत

औली भारत के उत्तराखंड के हिमालयी पहाड़ों में चमोली जिले में है। औली, जिसे औली बुग्याल के नाम से भी जाना जाता है, गढ़वाली में, जिसका अर्थ है "घास का मैदान", समुद्र तल से 2,800 मीटर (9,200 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। जून और अक्टूबर के बीच, घाटी में दुनिया में कहीं भी पाए जाने वाले फूलों की प्रजातियों की संख्या सबसे अधिक है, जिसमें ऊंचाई वाले पौधों की 520 प्रजातियां हैं, जिनमें से 498 लुप्तप्राय प्रजातियों की महत्वपूर्ण आबादी वाले फूल वाले पौधे हैं।
औली एक लंबी पैदल यात्रा और स्की गंतव्य है और उत्तराखंड राज्य के निर्माण के बाद, पूर्व में उत्तर प्रदेश का हिस्सा, औली को एक पर्यटन स्थल के रूप में विपणन किया गया था। यह हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्य के साथ शंकुधारी और ओक के जंगलों से घिरा हुआ है। ढलान पेशेवर स्कीयर और नौसिखियों दोनों के लिए अभिप्रेत हैं। 

 गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (GMVNL) एक राज्य सरकार की एजेंसी है जो इस रिसॉर्ट की देखभाल करती है, और उत्तराखंड पर्यटन विभाग भारत में स्कीइंग को प्रोत्साहित करने के लिए औली में शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इसमें एक 4 किलोमीटर (2.5 मील) केबल कार, एक चेयरलिफ्ट और एक स्की लिफ्ट है, साथ ही एक अनुरक्षित ट्रेक मार्ग भी है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की प्रशिक्षण सुविधा है। हिंदू महाकाव्य रामायण से जुड़ा एक छोटा हिंदू मंदिर भी मौजूद है।
निकटतम हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है, जो औली से लगभग 270 किलोमीटर (170 मील) दूर है। हवाई अड्डा दिल्ली के लिए दैनिक उड़ानें संचालित करता है, निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो औली से लगभग 480 किलोमीटर (300 मील) दूर है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन (250 किलोमीटर (160 मील)) और देहरादून रेलवे स्टेशन (290 किलोमीटर (180 मील)) हैं। आसपास के आकर्षणों में विष्णु प्रयाग, गोर्सन बुग्याल, कुआरी दर्रा, जोशीमठ, बद्रीनाथ और तपोवन शामिल हैं। औली और देहरादून ने 2011 में पहले दक्षिण एशियाई शीतकालीन खेलों की मेजबानी की।

औली में प्रकृति ने अपने सौन्दर्य को खुल कर बिखेरा है। बर्फ से ढकी चोटियों और ढलानों को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। यहाँ पर कपास जैसी मुलायम बर्फ पड़ती है और पर्यटक खासकर बच्चे इस बर्फ में खूब खेलते हैं। स्थानीय लोग जोशीमठ और औली के बीच केबल कार स्थापित करना चाहते हैं। जिससे आने-जाने में सुविधा हो और समय की भी बचत हो। इस केबल कार को बलतु और देवदार के जंगलो के ऊपर से बनाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको गहरी ढ़लानों से होकर जाना पड़ता है और ऊँची चढ़ाईयाँ चढ़नी पड़तीं हैं। यहाँ पर सबसे गहरी ढलान 1,640 फुट और सबसे ऊँची चढ़ाई 2,620 फुट की है। पैदल यात्रा के अलावा यहाँ पर चेयर लिफ्ट का विकल्प भी है।

जिंदादिल लोगों के लिए औली बहुत ही आदर्श स्थान है। यहाँ पर बर्फ गाड़ी और स्लेज आदि की व्यवस्था नहीं है। यहाँ पर केवल स्कीइंग और केवल स्कीइंग की जा सकती है। इसके अलावा यहाँ पर अनेक सुन्दर दृश्यों का आनंद भी लिया जा सकता है।

नंदा देवी के पीछे सूर्योदय देखना एक बहुत ही सुखद अनुभव है। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान यहाँ से 41 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा बर्फ गिरना और रात में खुले आकाश को देखना मन को प्रसन्न कर देता है। शहर की भागती-दौड़ती जिंदगी से दूर औली एक बहुत ही बेहतरीन पर्यटक स्थल है।यहाँ पर स्की करना सिखाया जाता है। गढ़वाल मण्डल विकास निगम ने यहाँ स्की सिखाने की व्यवस्था की है। मण्डल द्वारा 7 दिन की नॉन-सर्टिफिकेट और 14 दिन की सर्टिफिकेट ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग हर वर्ष जनवरी-मार्च में दी जाती है। मण्डल के अलावा निजी संस्थान भी ट्रेनिंग देते हैं। यह पर्यटक के ऊपर निर्भर करता है कि वह कौन सा विकल्प चुनता है। स्की सीखते समय सामान और ट्रेनिंग के लिए रू.500 देने पड़ते हैं। इस फीस में पर्यटकों के लिए रहने, खाने और स्की सीखने के लिए आवश्यक सामान आदि की आवश्यक सुविधाएं दी जाती हैं।

इसके अलावा यहाँ पर कई डीलक्स रिसोर्ट भी हैं। यहाँ पर भी ठहरने का अच्छा इंतजाम है। पर्यटक अपनी इच्छानुसार कहीं पर भी रूक सकते हैं। 

 बच्चों के लिए भी औली बहुत ही आदर्श जगह है। यहाँ पर पड़ी बर्फ किसी खिलौने से कम नहीं होती है। इस बर्फ से बच्चे बर्फ के पुतले और महल बनाते हैं और बहुत खुश होते हैं।जोशीमठ बहुत ही पवित्र स्थान है। यह माना जाता है कि महागुरू आदि शंकराचार्य ने यहीं पर ज्ञान प्राप्त किया था। यह मानना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि यहाँ पर बहुत ही विषम परिस्थितियाँ हैं। इसके अलावा यहाँ पर नरसिंह, गरूड़ मंदिर आदि शंकराचार्य का मठ और अमर कल्प वृक्ष है। यह माना जाता है कि यह वृक्ष लगभग 2,500 वर्ष पुराना है। इसके अलावा तपोवन भी घुमा जा सकता है। यह जोशीमठ से 14 किलोमीटर और औली से 32 किलोमीटर दूर है। तपोवन पवित्र बद्रीनाथ यात्रा के रास्ते में पड़ता है। यहीं से बद्रीनाथ यात्रा की शुरूआत मानी जाती है। बद्रीनाथ यात्रा भारत की सबसे पवित्र चार धाम यात्रा में से एक मानी जाती है।

ली बहुत ही विषम परिस्थितियों वाला पर्यटक स्थल है। यहाँ घूमने के लिए पर्यटकों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि औली आने से पहले शारीरिक व्यायाम करें और रोज दौड़ लगाएं। औली में बहुत ठंड पड़ती है। यहाँ पर ठीक रहने और सर्दी से बचने के लिए उच्च गुणवत्ता के गर्म कपड़े पहनना बहुत आवश्यक है। गर्म कपड़ों में कोट, जैकेट, दस्ताने, गर्म पैंट और जुराबें होनी बहुत आवश्यक हैं। इन सबके अलावा अच्छे जूते होना भी बहुत जरुरी है। घूमते समय सिर और कान पूरी और अच्छी तरह से ढके होने चाहिए। आँखो को बचाने के लिए चश्में का प्रयोग करना चाहिए। यह सामान जी.एम.वी.एन. के कार्यालय से किराए पर भी लिए जा सकते हैं।